beardo godfather perfume

 Salman Khan Godfather: साउथ अभिनेता चिरंजीवी (Chiranjeevi) की फिल्म ‘गॉडफादर’ रिलीज हो चुकी है. वहीं सलमान खान (Salman Khan) ने इसको लेकर एक वीडियो शेयर किया है.


                                                                                                                                                                   Salman Khan On Chiranjeevi Godfather:रिलीज से पहले साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) की फिल्म ‘गॉडफादर’ (Godfather) को लेकर काफी बज़ बन हुआ था. लोग इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे, क्योंकि चिरंजीवी के अलावा इस फिल्म में बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान (Salman Khan) का कैमियो है. वहीं आज यानी 5 अक्टूबर को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. रिलीज के बाद इस फिल्म को लेकर चर्चाएं और भी तेज़ हो गईं है, क्योंकि ‘गॉडफादर’ लोगों को खूब पसंद आ रही है. चिरंजीवी और सलमान खान के किरदार की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं. इसी बीच इस फिल्म को लेकर सलमान ने एक वीडियो शेयर किया है.


सलमान खान ने कही ये बातें

सलमान खान के बारे में ऐसा कहा जाता है कि वो अपने दोस्तों के लिए हरदम तैयार रहते हैं. वहीं अब जब उनके खास दोस्त चिरंजीवी की फिल्म रिलीज हुई है तो उसके प्रमोशन के लिए सलमान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. उस वीडियो में सलमान कहते हैं, “मेरे प्यारे चीरु गारु (चिरंजीवी), मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं. और मैंने सुना की ‘गॉडफादर’ काफी अच्छा कर रही है, मुबारक हो और ऊपर वाला आपका भला करे. आप जानते हो क्या चिरु गारु? इस देश और इस देश की जनता में है बड़ा दम..वन्दे मातरम.”

बहरहाल, इस वीडियो में सलमान खान का अंदाज़ देखने लायक है, जिसे उनका चाहने वाले खूब पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो पर उनके फैंस अपना-अपना रिएक्शन पेश कर रहे हैं. कोई उनकी आवाज की तारीफ कर रहा है तो कोई उनके लुक की. साथ ही सलमान खान के चाहने वालों की तरफ से कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी की भी बरसात हो रही है.

सलमान खान ने फ्री में किया है फिल्म                                                            

चिरंजीवी (Chiranjeevi) ने हाल में इस बात का खुलासा किया है कि सलमान खान (Salman Khan) ने इस फिल्म में बिल्कुल फ्री में काम किया है. उन्होंने इसके लिए एक भी रुपये नहीं लिए. फिल्म कंपेनियन से बातचीत में चिरंजीवी ने बताया कि उन्होंने जैसे ही सलमान को ये फिल्म ऑफर की उन्होंने एक मिनट के अंदर ही हां कर दिया. इतना ही नहीं जब प्रोड्यूसर सलमान के पास उन्हें फिल्म के लिए फीस देने पहुंचे तो सलमान ने कहा, “राम और चिरंजीवी के लिए जो मेरा प्यार है, उसे आप पैसों से नहीं खरीद सकते.”

                                                                                                                      

Post a Comment

Previous Post Next Post